Maharashtra: महाराष्ट्र के नंदुरबार में सनसनी, बंदूक और चाकू की नोक पर व्यापारी को अगवा कर लूटा

Nandurbar News: महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के एक सर्राफा व्यापारी के साथ अपहरण और लूट की वारदात को अंजाम दिया। यहां बदमाशों ने व्यापारी को अगवा कर उससे 60 लाख रुपये की लूट की। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

Maharashtra News: महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के शहादा तालुका में एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। यहां बुडीगव्हाण–म्हसावद रोड पर पांच अज्ञात बदमाशों ने एक सर्राफा व्यापारी की कार को रोककर उनसे डकैती और अपहरण की घटना को अंजाम दिया। व्यापारी रितेश जयप्रकाश पारेख (38 वर्ष) मंगलवार सुबह अपनी दुकान की ओर जा रहे थे, तभी एक सफेद स्विफ्ट डिजायर कार ने उन्हें रोका और उसमें से निकले बदमाशों ने बंदूक और चाकू की नोक पर उन्हें जबरन अपनी कार में बैठा लिया और कुल 60 लाख रुपये लूट की वारदात को अंजाम दिया।

लाखों रुपये के सोना-चांदी और नकदी की लूट

जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने व्यापारी रितेश पारेख के पास से भारी मात्रा में आभूषण और नकदी लूटी। बताया जा रहा है कि लूटे गए सामानों में लगभग 30 किलो चांदी के आभूषण (कीमत 30 लाख रुपये), 200 ग्राम सोना (कीमत 24 लाख रुपये) और 6 लाख रुपये नकद शामिल थे, जिससे लूट की कुल कीमत 60 लाख रुपये हो गई। वारदात के दौरान, बदमाशों ने व्यापारी के सिर पर वार कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद, बदमाशों ने घायल व्यापारी को उनकी कार सहित धुले जिले के नवलनगर इलाके में ले जाकर छोड़ दिया और स्वयं बिना नंबर की मोटरसाइकिलों पर सवार होकर वहां से फरार हो गए।

End of Feed