मुंबई के ओशिवारा में फायर रूल्स की धज्जियां उड़ा रहे हैं बिल्डर, 189 घरों में रहने वालों लोगों की उड़ी नींद, डेवलपर को नोटिस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 3, 2022, 10:02 PM IST

मुंबई के ओशिवारा में बिल्डर की मनमानी से एक इमारत रहने वाले लोगों की जान के साथ खिलवाड़ हो रहा है। फायर रूल्स की धज्जियां उड़ाई जा रही है। 189 घरों में रहने वालों लोगों की नींद उड़ी हुई है। यहां रह रहे लोगों को डर है कि इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। दमकल विभाग ने बिल्डर को नोटिस जारी किया है।

मुंबई के मलाड इलाके की मरीना एन्क्लेव नामक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने की घटना के बाद शहर के तमाम रिहायशी इमारतों में फायर सेफ्टी के नियम और पालन का विषय एक बार फिर तूल पकड़ने लगा है। शहर में सैकड़ों ऐसी इमारतें जहां अग्नि सुरक्षा के नियमों को ताक पर रखकर लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला पश्चिम उपनगर के ओशिवारा इलाके का भी सामने आया है जहां एसआरए की इमारत में नियमों के उल्लंघन को लेकर दमकल विभाग ने डेवलपर को नोटिस थमा दिया है। सहयोग होम्स डेवलपर को जारी नोटिस में फायर ब्रिगेड ने 30 दिनों के भीतर फायर सेफ्टी के इंतजामों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है।

Violation of fire rules-bccl

फायर रूल्स के उल्लंघन पर नोटिस (प्रतीकात्मक तस्वीर)

दमकल विभाग को नोटिस

दमकल विभाग को नोटिस

मुंबई के ओशिवारा में एक इमारत रहने वाले लोगों की जान के साथ खिलवाड़ हो रहा है, बिल्डर की मनमानी फायर रूल्स की धज्जियां उड़ा रहे हैं। बहरहाल दमकल विभाग ने डेवलपर को सुरक्षा नियमों के उल्लंघन करने को लेकर नोटिस जारी कर दी है। महाराष्ट्र सरकार लोगों को बेहतर जीवन देने के लिए झुग्गी झोपड़ियों का रीडेवलपमेंट कराती है। इस रीडेवलप को जो बिल्डर करते हैं उन्हें बदले में नई इमारत के लिए मंजूरी दी जाती है। जिसकी वो निजी तौर पर बिक्री करते हैं। लेकिन अक्सर रिडेवलपमेंट के फ्लैटों और निजी निर्माण में जमीन आसमान का अंतर नजर आता है। मामला है मुंबई के ओशिवारा इलाके का। यहां सहयोग होम्स नाम के डेवलपर की कथित मनमानी के चलते एसआरए की इमारत के करीब 189 घरों में रहने वालों लोगों की नींद उड़ी हुई है। शिकायत के मुताबिक डेवलपर ने इमारत के कॉमन पैसेज को लोहे के शिकंजों से कैद कर दिया है। यहां रह रहे लोगों को डर है कि इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

End of Feed