'बॉम्बे Vs मुंबई' ने फिर पकड़ा तूल; केंद्रीय मंत्री की टिप्पणी के बाद शिवसेना UBT का चर्चगेट पर हंगामा

मुंबई में ‘बॉम्बे बनाम मुंबई’ का विवाद एक बार फिर गरमाया है। IIT बॉम्बे में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की टिप्पणी ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने भी मंत्री के बयान को मराठी अस्मिता पर हमला बताया और तीखी प्रतिक्रिया दी। दूसरी तरफ शिवसेना (UBT) के कार्यकर्ताओं ने चर्चगेट स्टेशन पर ‘बॉम्बे बर्गर’ कैफे के बाहर विरोध प्रदर्शन कर बोर्ड पर लिखे बॉम्बे शब्द पर कालिख पोत दी।

Mumbai Vs Bombay Row: मुंबई में एक बार फिर 'बॉम्बे बनाम मुंबई' का विवाद जोर पकड़ गया है। यह विवाद तब भड़का जब केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने हाल ही में IIT बॉम्बे में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपने भाषण में संस्थान के नाम को लेकर टिप्पणी की। उनके इस बयान के बाद ठाकरे की शिवसेना (UBT) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) दोनों मैदान में उतर आए, जिसके चलते विवाद और उग्र हो गया।

bombay vs mumba row

बॉम्बे बर्गर कैफे के नाम पर कालिख लगाने के बाद 'मुंबई' के पोस्टर चिपकाते शिवसेना उद्धव गुट के कार्यकर्ता

चर्चगेट स्टेशन पर शिवसेना UBT का प्रदर्शन

डॉ. जितेंद्र सिंह के बयान के तुरंत बाद शिवसेना UBT के कार्यकर्ताओं ने चर्चगेट स्टेशन पर 'बॉम्बे बर्गर' नामक कैफ़े के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू किया। कार्यकर्ताओं ने कैफ़े के बोर्ड पर लिखे 'Bombay' शब्द पर कालिख पोत दी और जोरदार नारेबाजी की। उनका कहना था कि शहर का नाम मुंबई है और इसे किसी भी कीमत पर बॉम्बे कहकर नहीं पुकारा जाना चाहिए। शिवसेना UBT ने चेतावनी दी कि यदि कैफे का नाम तुरंत नहीं बदला गया, तो वे इसे 'अपने तरीके' से बदलवाने के लिए मजबूर होंगे। उनके अनुसार 'बॉम्बे' शब्द का इस्तेमाल मराठी अस्मिता के खिलाफ है, और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

End of Feed