मुंबई : बॉम्बे हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित फिल्म "अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी" को देखने का निर्णय लिया है। यह फिल्म मुख्यमंत्री की जीवनी पर आधारित है और इसे लेकर कोर्ट ने खुद फिल्म देखने का निर्णय लिया है। कोर्ट इस सप्ताह के अंत में फिल्म का प्रदर्शन देखेगा और सोमवार को इस पर अपना आदेश सुनाएगा। यह जानकारी हाल ही में सामने आई है और इसे सबसे पहले न्यूज 18 ने प्रकाशित किया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो-MYYogiAdityanataH)
NBT के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 'अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ योगी' फिल्म, लेखक शांतनु गुप्ता की किताब 'द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर' पर आधारित है, जो योगी आदित्यनाथ की असाधारण जीवन यात्रा को पर्दे पर पेश करने को तैयार है। टीजर में योगी आदित्यनाथ के साहस और बदलाव की कहानी को प्रभावशाली ढंग से दिखाया गया है।
'अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ योगी' एक संत की कहानी है, जो भ्रष्टाचार और माफिया राज के खिलाफ लड़ाई है। फिल्म के टीजर में योगी के 'जनता दरबार' को दिखाया गया है, जो सत्ता और जनता के बीच टूटे रिश्तों को जोड़ने का प्रतीक है।
