नए साल को बनाएं खास, जानिए मुंबई के उन ऐतिहासिक मंदिरों के बारे में जहां हर इच्छा होती है पूरी

Best Places to Visit in near Mumbai: मुंबई में कई मशहूर और खास मंदिर हैं। इन सभी मंदिरों की अपनी खासियत रही हैं, जहां भक्तों की काफी भीड़ भी देखने को मिलती है। अगर आप इस नए साल को भक्ति और पूजा के साथ शुरू करना चाहते हैं तो शहर के मंदिरों में भगवान के दर्शन कर सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई में कई मशहूर और खास मंदिर हैं
  • इन मंदिरों की अपनी खासियत रही हैं
  • इस नए साल मंदिरों में करें भगवान के दर्शन


Best Places to Visit in near Mumbai: नया साल आने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। इस दिन को हर कोई अपने तरीके और अंदाज से मनाता आया है। कुछ लोग नए साल पर जमकर पार्टी करते हैं तो बहुत से ऐसे लोग हैं जो भगवान के दर्शन कर उनकी पूजा करते हैं। अगर आप भी नए साल पर भगवान के दर्शन करना चाहते हैं तो मुंबई में ऐसे कई खास और मशहूर मंदिर हैं, जहां आप नए साल पर भगवान के दर्शन कर अपने नए साल को खास बना सकते हैं। देखें मंदिरों की पूरी लिस्ट-

Mumbai News

मुंबई के आस-पास के मशहूर मंदिर

सिद्धिविनायक मंदिर

सिद्धिविनायक मंदिर मुंबई का सबसे मशहूर मंदिर है, जो प्रभादेवी में स्थित है। यह मंदिर हाथी के सिर वाले भगवान गणेश को समर्पित है। मंदिर की स्थापना 1801 में देवभाई पाटिल और लक्ष्मण विथु ने की थी, जिन्होंने महाराष्ट्र में कई अन्य अष्टविनायक मंदिरों की भी स्थापना की थी। मंदिर में दर्शन के लिए मंगलवार का दिन विशेष होता है। लोगों का यह भी मानना है कि अगर आप मूर्ति के कान में अपने अंतरतम इच्छाएं फुसफुसाते हैं, तो वे पूरी हो जाती हैं।

End of Feed