Mumbai News: BEST का ई-बस बेड़ा घटा; सप्लायर कंपनियों पर गिरेगी गाज, कानूनी कार्रवाई की तैयारी

बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) ने इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति में देरी को लेकर निजी कंपनियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू की है। दो कंपनियों पर वेट लीज मॉडल के तहत बसें समय पर न देने का आरोप है। किराए की दरों में बढ़ोतरी को लेकर विवाद भी जारी है। फिलहाल BEST का बेड़ा घटकर 2638 बसों तक सिमट गया है। हाल ही में 150 नई ई-बसें शामिल की गईं और दिसंबर तक 100 और जुड़ने की उम्मीद है।

BEST Bus News: बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) उपक्रम ने नई इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति में लगातार हो रही देरी को लेकर निजी बस निर्माताओं और ठेकेदारों के खिलाफ कानूनी कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है। देरी के कारण बेस्ट के बेड़े का आकार तेजी से घट रहा है, जिससे मुंबई के कई रूटों पर सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

best e bus mumbai news

मुंबई में ई बसों की सप्लाई में देरी पर BEST सख्त (फाइल फोटो | PTI)

कानूनी सलाह के लिए केंद्र से मांगी मदद

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक बेस्ट प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में वित्त मंत्रालय और भारी उद्योग मंत्रालय से कानूनी राय मांगी गई है ताकि सप्लायर कंपनियों पर कार्रवाई की जा सके। देरी के इस विवाद में दो प्रमुख कंपनियां, स्विच मोबिलिटी (Switch Mobility) और ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक (Olectra Greentech) शामिल हैं, जो बेस्ट को वेट लीज मॉडल के तहत बसें उपलब्ध कराती हैं। फिलहाल बेस्ट का परिचालन बेड़ा घटकर 2638 बसों तक सिमट गया है, जिनमें से केवल 298 बसें बेस्ट की अपनी हैं, जबकि 2340 बसें लीज पर ली गई हैं। इस हफ्ते दस पुरानी बसों को सेवा से हटा दिया गया, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है।

End of Feed