Mumbai: मेट्रो यात्रियों के लिए 10 स्टेशनों पर शुरु हुई बस सेवा, जानें बसों का रूट और शेड्यूल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2023, 07:57 PM IST

Mumbai: बेस्‍ट ने मेट्रो 2 A और 7 लाइन से बस सेवा शुरू करने की घोषणा की है। यह बसें मेट्रो की सभी 10 स्‍टेशनों से शुरू होंगी। इन्‍हें मेट्रो के टाइम टेबल के अनुसार चलाया जाएगा। बेस्‍ट की नॉन एसी बसों का किराया 5 रुपये और एसी का 6 रुपये रखा गया है। इन बसों के शुरू होने से मेट्रो यात्रियों को भारी किराये से राहत मिलेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • मेट्रो 2 A और 7 लाइन से बस सेवा हुई शुरू
  • मेट्रो के सभी 10 स्‍टेशनों से कुल 84 बसें चलेंगी
  • यात्रियों को ऑटो और टैक्‍सी के भारी किराये से मिलेगी राहत


Mumbai: बीते दिनों मेट्रो 2 A और 7 का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुभारंभ किए जाने के बाद से इस मेट्रो लाइन पर यात्रियों की संख्‍या में लगातार इजाफा हो रहा है। मेट्रो में बढ़ते यात्रियों को देखते हुए बेस्ट बस ट्रांसपोर्ट ने इन यात्रियों के सफर को और भी आसान बनाने के लिए बेस्ट बस सेवा शुरू करने की घोषणा की है। अधिकारियों के अनुसार इन बेस्‍ट बस सेवा को 10 मेट्रो स्टेशनों से शुरू किया जाएगा। इन बसों के शुरू होने के बाद यात्रियों को ऑटो, टैक्सी और कैब की मनमाने किराया वसूली से राहत मिलेगा।

Mumbai news

मेट्रो 2 A और 7 लाइन से शुरू होगी बेस्‍ट बस सेवा

बता दें कि बेस्‍ट बस ट्रांसपोर्ट अभी घाटे में चल रहा है, इससे उबरने के लिए यह लगातार प्रयास कर रहा है। मुंबई के पश्चिमी उपनगर में शुरू हुई मेट्रो 2 और मेट्रो 7 ने इस घाटे से उबरने के लिए बेस्‍ट को बड़ा मौका दिया है। बेस्‍ट अधिकारियों ने इस बस सेवा की जानकारी देते हुए बताया कि, मेट्रो 2 ए और मेट्रो-7 मेट्रो रेल स्टेशनों से संबंधित बोरीवली, एक्सर, आकुर्ली, पहाड़ी, कुरार, दहिसर पूर्व, दिंडोशी, दहिसर पूर्व ओवरीपाड़ा और नेशनल पार्क सहित 10 मेट्रो रेल स्टेशनों से यह सेवा शुरू की जाएगी।

End of Feed