Air india smoking case: एयर इंडिया की लंदन-मुंबई फ्लाइट के दौरान एक यात्री विमान के शौचालय में सिगरेट पीते हुए पकड़ा गया था। हालांकि, फायर अलार्म बजने पर विमान के स्टाफ ने यात्री को पकड़ा। इसपर फ्लाइट में ही उसने हंगामा करते हुए विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश की। मामले की शिकायत के बाद आरोपी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि आरोपी भारतीय मूल का अमेरिकी नागरिक है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि शख्स किस तरह से लड़ रहा है। उससे बार बार कहा जा रहा है कि आप जो कुछ कर रहे हो वो गलत है। लेकिन वो अपनी गलती मानने की जगह तेज तेज आवाज में चीख रहा है। जब वो बोलना बंद नहीं करता है तो क्रू मेंबर्स भी उससे कहते हैं कि दूसरे यात्रियों की सुविधा ध्यान में रखकर वो अभद्र व्यवहार ना करे। लेकिन वो मानता नहीं है। एयर इंडिया की फ्लाइट जब मुंबई में लैंड ती तो पुलिस से शिकायत की और उसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।
बदजुबान, स्मोकिंग करने वाले शख्स का वीडियो वायरल, एयर इंडिया फ्लाइट की घटना
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Mar 17, 2023, 12:43 PM IST
Air india smoking case: आमतौर पर यह माना जाता है कि हवाई यात्रा करने वाले सभ्य होते हैं। लेकिन लंदन-मुंबई एयर इंडिया की फ्लाइट में स्मोकिंग करने वाले शख्स को हंगामा करते देख आप की सोच बदल जाएगी।
End of Feed
