Mumbai News: अटल सेतु से मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे का सफर होगा आसान, इस दिन से शुरू होगा काम; देखें पूरी डिटेल्स

Mumbai News: मुंबई के लोगों को और अधिक सहूलियत देने के लिए अटल सेतु से मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे को जोड़ने का कार्य शुरू किया जा रहा है। दोनों को जोड़ने के लिए एक कनेक्टर का निर्माण किया जाएगा। इसका कार्य जल्द शुरू होने वाला है।

Mumbai News: मुंबई में लोगों को सहूलियत देने के लिए और जाम को खत्म करने के लिए सड़क इन्फ्रास्ट्रक्चर को विकसित किया जा रहा है। मुंबई से पुणे जाने वाले लोगों का सफर आसान बनाने के लिए एक नए कनेक्टर का निर्माण किया जा रहा है। अटल सेतु और मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे के बीच कनेक्टर का निर्माण किया जाएगा। इसके बाद मुंबई से पुणे और पुणे से मुंबई बिना रुके पहुंचा जा सकता है। इससे न केवल जाम की समस्या खत्म होगी, बल्कि आवाजाही के समय में भी कमी आएगी, क्योंकि ये मार्ग सिग्नल फ्री होगा तो इसे ईंधन की भी बचत होगी। अटल सेतु कनेक्टर बनने से मुंबई और पुणे के लोगों को लाभ होगा।

Atal Setu MTHL Connecting With Mumbai Pune Expressway

अटल सेतु से मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे को जोड़ने के लिए कनेक्टर का निर्माण

कनेक्टर तैयार करने के लिए ठेकेदार तय

मुंबई-पुणें एक्सप्रेस-वे से अटल सेतु तक बनने वाले कनेक्टर का ठेके देने के लिए और इस पर चर्चा करने के लिए मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण ने कार्यकारी समिति के साथ बैठक की गई। बैठक में ठेकेदार की नियुक्ति को मंजूरी दी गई है। इस कनेक्टर के निर्माण का ठेका गावर कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया है।

End of Feed