Maharashtra: अकोला में सैकड़ों साल पुराने किले की दीवार ढहने से मचा हड़कंप; बाल-बाल बचे लोग

महाराष्ट्र के अकोला जिले के बालापुर में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। सैकड़ों साल पुराने किले की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।

Akola Fort Wall Collapses: महाराष्ट्र के अकोला जिले के बालापुर में उस समय हड़कंप मच गया जब यहां पर स्थित एक ऐतिहासिक किले की दीवार गुरुवार शाम को अचानक भरभराकर गिर गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब इलाके में कुछ लोग मौजूद थे और किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया।

Ancient Fort Wall Collapses in Akola

अकोला में प्राचीन किले की दीवार ढही

जानकारी के मुताबिक, यह भव्य और ऐतिहासिक किला राजा जयसिंह के काल का है और सैकड़ों साल पुराना है। पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण दीवार कमजोर हो गई थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि दीवार गिरने के समय कोई जनहानि नहीं हुई।

End of Feed