Maharashtra: योजना में घोटाले पर अजित पवार ने मान ली गलती, राउत ने मांगा इस्तीफा

उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने 2024 के विधानसभा चुनाव से पहले शुरू की गई 'मेरी लड़की बहना योजना' में खामियों को स्वीकार किया है, जिसके चलते कई अपात्र महिलाओं ने इस योजना का लाभ उठाया है। इस पर संजय राउत ने पवार पर घोटाले का आरोप लगाकर इस्तीफे की मांग की है।

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। अजित पवार ने महाराष्ट्र की 'माझी लाडकी बहीण योजना' पर उठ रहे सवालों पर पहली बार कोई बात कही है और उसकी खामियों को भी स्वीकार कर लिया है।

ajit pawar on ladki bahin yojna

अजित पवार ने मानी माझी लाडकी बहीण योजना में गलती (फाइल फोटो)

राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने 2024 के विधानसभा चुनाव से पहले शुरू की गई 'मेरी लड़की बहना योजना' के बारे में माना कि इसमें कुछ चूक हुई है। इस योजना के तहत राज्य की गरीब महिलाओं को हर महीने 15 सौ रुपए का लाभ दिया जा रहा था, लेकिन चुनाव के बाद इसे बंद करने की बात कही गई थी। महायुति सरकार ने वादा किया था कि उनकी सरकार बनने पर महिलाओं को 21 सौ रुपए दिए जाएंगे। हालांकि, योजना को लागू करने में कई समस्याएं सामने आई हैं, जैसे कि कई महिलाओं ने फर्जी दस्तावेजों दाखिल करके योजना का गलत लाभ उठाया।

End of Feed