वर्धा-नागपुर बॉर्डर पर हादसा, रेलवे ट्रैक पर गिरी कार, पांच घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 2, 2023, 01:43 PM IST

Wardha-Nagpur Accident: वर्धा नागपुर जिले की सीमा पर भयानक हादसे में एक कार रेलवे ओवरब्रिज से ट्रैक पर गिर गई। हादसे में कुल पांच लोग घायल हो गए।

Wardha-Nagpur Accident: वर्धा और नागपुर जिले की सीमा पर भयानक हादसे में एक कार रेलवे ओवरब्रिज से ट्रैक पर गिर गई। बोरखेड़ी शिवार इलाके में यह हादसा हुआ। पुल से गिरने के बाद कार सीधे रेलवे ट्रैक पर जा गिरी। हादसे में कार सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी हैदराबाद से नागपुर जा रहे थे। हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नागपुर जिले के बुट्टीबोरी स्थित माया हॉस्पिटल ले जाया गया । ऊपर से गिरने पर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है। पुलिस का कहना है कि कार तेज स्पीड में थी और अचानक ब्रेक लगाने की वजह से रेलिंग पार कर नीचे रेल ट्रैक पर गिर गई। गनीमत यह रही है कि उस समय कोई ट्रेन ट्रैक पर नहीं आ रही थी नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

End of Feed