मुंबई

Mumbai Weather: क्या बारिश के बीच होगा गणपति बप्पा का आगमन? जानें गणेश चतुर्थी के दिन मुंबई-पुणे के मौसम का हाल

Mumbai Ka Mausam (मुंबई में आज का मौसम कैसा रहेगा) 27-August-2025 जानें गणेश चतुर्थी पर आज बारिश होगी या नहीं? मुंबई के मौसम का पूर्वानुमान: मुंबई में आज गणेश चतुर्थी के दिन मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जताया है। आज मुंबई में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं। साथ ही कुछ जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

Image

मुंबई में आज का मौसम (PTI)

Mumbai Ka Mausam (मुंबई में आज का मौसम कैसा रहेगा) 27-August-2025: मुंबई में इस बार गणपति बप्पा का आगमन बारिश के बीच होने जा रहा है। मौसम विभाग ने आज मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही पुणे में भी आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं घाटों पर मध्यम से भारी बारिश भी होने का अनुमान है। मुंबई में आज गणपति बप्पा की शोभायात्राओं और झमाझमा बारिश के चलते सड़कों पर भारी यातायात का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में मुंबईकरों को सलाह दी गई है कि वे घर से समय से पहले निकलें और ट्रैफिक जाम से बचने के लिए सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें।

मुंबई में आज झमाझम बारिश के आसार

मौसम विभाग ने मुंबई में अगले 24 घंटे के लिए पूर्वानुमान जताया है। जिसके अनुसार आज शहर में बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही मध्यम से भारी स्तर की बारिश भी देखने को मिल सकती है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। वहीं तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। मुंबई में पिछले कुछ दिनों से बारिश में हल्की कमी देखने को मिली थी। लेकिन इस सप्ताह बारिश और तेज होने की संभावना जताई गई है।

मुंबई में इस हफ्ते मौसम का हाल

27 अगस्त: बादल छाए रहने और भारी बारिश का अनुमान।

28 अगस्त: बादलों के बीच मध्यम बारिश का अनुमान।

29 अगस्त: बादल छाए रहेंगे और भारी बारिश की अनुमान।

30 अगस्त: मध्यम बारिश की संभावना।

31 अगस्त: बादलों के बीच बारिश का अनुमान।

1 सितम्बर: बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article