Mumbai Airport: मुंबई हवाई अड्डे के रनवे पर फिसला प्राइवेट चार्टर्ड विमान, छह यात्री और दो चालक दल थे सवार

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Sep 14, 2023, 06:37 PM IST

Mumbai Chartered Plane Veer Off: विशाखापत्तनम से आ रहा एक चार्टर्ड विमान भारी बारिश के बीच मुंबई हवाई अड्डे पर उतरने के बाद रनवे से फिसला, हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

मुंबई हवाई अड्डे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है बताते हैं कि वहां पर गुरुवार को एक चार्टर्ड विमान रनवे से फिसल गया (Veer Off) इस विमान में आठ लोग जिसमें से 6 यात्री और 2 चालकर दल के सदस्य सवार थे, इस दुर्घटना के बाद विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं, रनवे पर भारी बारिश के साथ दृश्यता 700 मीटर थी।

Mumbai Chartered Plane Veer Off

एक चार्टर्ड विमान भारी बारिश के बीच मुंबई हवाई अड्डे पर उतरने के बाद रनवे से फिसला

बताते हैं कि ये विमान विशाखापत्तनम से आ रहा था, घटना पर डीजीसीए ने कहा है कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, उन्होंने कहा कि विशाखापत्तनम से मुंबई आया वीएसआर वेंचर्स लियरजेट 45 विमान वीटी-डीबीएल विमान (VSR Ventures Learjet 45 Aircraft VT-DBL) मुंबई हवाई अड्डे के रनवे पर उतरते समय फिसल गया।

End of Feed