Mumbai News: पवई झुग्गी झोपड़ी पर अतिक्रमण दस्ते पर हुई थी पत्थरों की बरसात, 57 लोग पहुंचे हवालात

महाराष्ट्र के मुंबई स्थित पवई अवैध झुग्गी झोपड़ी से अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर स्थानीय लोगों द्वारा किए गए पथराव पर एक्शन लिया गया है। मामले में अबतक 57 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

मुंबई: पवई इलाके में दो दिन पहले नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान पथराव की घटना के सिलसिले में 200 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और 57 लोगों को हिरासत में लिया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जय भीम नगर झुग्गी बस्ती में बृहस्पतिवार को बृहन्मुंबई नगर निगम के अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान पथराव में कम से कम 15 पुलिसकर्मी, निगम के पांच इंजीनियर और मजदूर घायल हो गए थे।

stone pelting in Pawai slum

पवई में अतिक्रमण दस्ते पर पथराव

दंगा करने का आरोप

अधिकारी ने शुक्रवार को बताया, ''पुलिस और बृहन्मुंबई नगर निगम के अधिकारियों पर पथराव करने के सिलसिले में 200 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उनमें से 57 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इन सभी पर सरकारी कर्मचारियों को उनके कर्तव्य निर्वहन में बाधा डालने और दंगा करने का आरोप है। निगम ने पहले बताया था कि पवईगांव और मौजे तीरंदाज गांव में एक भूखंड पर अस्थायी झोपड़ियां बनाई गई थीं और राज्य मानवाधिकार आयोग ने नगर निकाय को इस मामले में कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।

End of Feed