महाराष्ट्र के सातारा में अनोखी डिलीवरी; एक मां की कोख से जन्मी 4 नई जिंदगियां, स्वास्थ्य नवजातों के साथ डाक्टरों को सफलता

महाराष्ट्र के सातारा में क्रांतिसिंह नाना पाटील जिला सामान्य अस्पताल में एक गर्भवती महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। इस दुर्लभ प्रसूति में तीन बेटियां और एक बेटा शामिल हैं, और डिलीवरी के बाद मां और सभी नवजात सुरक्षित हैं। यह जिला अस्पताल में इस तरह की पहली घटना मानी जा रही है।

4 Child Birth in Satara: महाराष्ट्र के सातारा स्थित क्रांतिसिंह नाना पाटील जिला सामान्य अस्पताल में मूल रूप से पुणे जिले की एक गर्भवती महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। इस दुर्लभ प्रसूति में तीन बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। डिलीवरी के बाद मां और सभी नवजात शिशु सुरक्षित हैं। जिला अस्पताल के प्रसूति विभाग के शल्यचिकित्सक डॉ. युवराज करपे ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि इस तरह का जन्म अत्यंत दुर्लभ माना जाता है और इसे किसी भी स्त्री के लिए पुनर्जन्म के समान अनुभव माना जाता है।

डिलीवरी सफलतापूर्वक संपन्न

जिला अस्पताल के स्त्रीरोग विभाग की टीम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। डॉ. सदाशिव देसाई, डॉ. तुषार मसराम, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. नीलम कदम और डॉ. दीपाली राठौड़ ने मिलकर यह जटिल डिलीवरी सफलतापूर्वक संपन्न किया। इस डिलीवरी में काजल विकास खाकरोडिया (मूल निवासी सासवड, जिला पुणे; वर्तमान में कोरेगांव, जिला सातारा) ने शुक्रवार शाम साढ़े पांच बजे चार बच्चों को जन्म दिया।

End of Feed