मुंबई में दही हांडी उत्सव के दौरान बड़ा हादसा, एक गोविंदा की मौत; 75 लोग घायल

Dahi Handi Celebration: मुंबई के मानखुर्द इलाके में दही हांडी उत्सव के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक गोविंदा की मौत हो गई, जबकि अन्य 30 घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई के मानखुर्द में दही हांडी बांधते समय गिरने से एक गोविंदा की मौत हो गई, जबकि शहर भर में 75 लोग घायल हो गए।

Dahi Handi Celebration: महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे और अन्य क्षेत्रों में दही हांडी उत्सव के दौरान हुए अलग-अलग हादसों में एक ‘गोविंदा’ की मौत हो गई जबकि 30 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई के मानखुर्द में दही हांडी बांधते समय गिरने से एक गोविंदा की मौत हो गई जबकि शहर भर में 75 लोग घायल हो गए।

Mumbai Dahi Handi celebration

मुंबई में दही हांडी उत्सव के दौरान बड़ा हादसा (फोटो साभार: PTI)

नगर निकाय के अधिकारियों ने बताया कि उपनगरीय मानखुर्द में दही हांडी बांधते समय पहली मंजिल से नीचे गिरने से जगमोहन शिवकिरण चौधरी (32) की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मुंबई में दही हांडी के दौरान पिरामिड बनाते समय चोट लगने से 32 गोविंदा घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि अन्य को छुट्टी दे दी गई। अधिकारियों ने बताया कि नौ वर्षीय एक लड़के सहित दो लोगों की हालत गंभीर है।

End of Feed