'क्या आप सो रहे थे...', बंबई हाई कोर्ट ने नौसेना को क्यों लगाई फटकार, जानिए पूरा मामला

Bombay High Court: बंबई हाई कोर्ट ने बुधवार को एक याचिका की सुनवाई करते हुए नौसेना को जमकर फटकार लगाई और पूछा कि क्या आप इतने समय से सो रहे थे?

Bombay High Court: बंबई हाई कोर्ट ने बुधवार को नौसेना अधिकारियों को फटकार लगाते हुए पूछा कि क्या अधिकारी तब सो रहे थे जब आईएनएस शिकरा के पास 23 मंजिला ऊंची इमारत बन रही थी, जो साउथ मुंबई में नेवी का सबसे बड़ा एयर स्टेशन है।

Bombay High Court

बंबई हाई कोर्ट (फाइल फोटो)

परियोजना रोकने की मांग

यह टिप्पणी न्यायमूर्ति रविंद्र घुगे और न्यायमूर्ति अभय मंत्री की पीठ ने उस याचिका की सुनवाई के दौरान की, जो आईएनएस शिकरा के कमांडिंग ऑफिसर की ओर से दायर की गई है। नौसेना ने इस परियोजना को रोकने की मांग करते हुए कहा कि यह संवेदनशील सैन्य प्रतिष्ठान की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती है।

End of Feed