'गांधी जयंती पर अब होगा जेल भरो आंदोलन', मुंबई में CJP प्रदर्शन को अनुमति नहीं मिलने पर बिफरे अभिजीत दीपके

Mumbai CJP Protest: मुंबई में गांधी जयंती के मौके पर प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को अनुमति नहीं मिलने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है।

  • Mumbai CJP Protest: मुंबई में गांधी जयंती के मौके पर प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को अनुमति नहीं मिलने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा किया कि मुंबई पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया। ऐसे में अब मुंबई में गांधी जयंती के दिन 'जेल भरो आंदोलन' शुरू किया जाएगा।
  • Abhijeet Dipke CJP

    सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके (फाइल फोटो)

    अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा, ''मुंबई पुलिस ने दो अक्टूबर को होने वाले हमारे प्रदर्शन को भी अनुमति देने से इनकार कर दिया है। नागरिकों की आवाज दबाने के ऐसे प्रयास अस्वीकार्य हैं। यदि हमें विरोध-प्रदर्शन करने के अधिकार से वंचित किया गया, तो सीजेपी गांधी जयंती के दिन मुंबई में 'जेल भरो आंदोलन' शुरू करेगी।''

  • Mumbai Police has also denied permission for our protest on 2nd October.

    Such tactics to suppress citizens’ voices are unacceptable. If we are denied the right to protest, CJP will launch a Jail Bharo Andolan in Mumbai on Gandhi Jayanti.#SaveDemocracy

    — Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) September 27, 2026 ]]>
  • CJP को नहीं मिली प्रदर्शन की अनुमति

  • मुंबई पुलिस ने सीजेपी के दो अक्टूबर को शिवाजी पार्क में चुनाव आयोग (ECI) और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया। पुलिस ने हाई कोर्ट के निर्देशों, नगर निकाय की अनुमति न होने और यातायात में बाधा की आशंका का हवाला देते हुए ऐसा किया।

  • End of Feed