Mumbai News: भांडुप बस हादसे का CCTV फुटेज सामने आया, रिवर्स आती बस ने मचाया कहर; देखें Viral Video

Bhandup Bus CCTV: भांडुप इलाके में सोमवार रात हुए दर्दनाक बेस्ट बस हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। व्यस्त स्टेशन रोड पर रिवर्स आती बस की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। अब इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

Bhandup Bus Video: मुंबई के भांडुप इलाके में हुए दर्दनाक बस हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसने सोमवार रात स्टेशन रोड पर हुए उस भयावह मंजर को कैमरे में कैद कर लिया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं, जबकि नौ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

bhandup bus accident cctv

भांडुप में हादसे के बाद बस की हालत (स्क्रीनग्रैब: PTI)

CCTV में कैद हुआ हादसे का खौफनाक मंजर

घटनास्थल के पास स्थित एक कपड़े की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरा हादसा रिकॉर्ड हो गया। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कुछ यात्री सड़क किनारे खड़े हैं, तभी अचानक एक बेस्ट बस रिवर्स दिशा में तेजी से आती है। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आते हैं, लेकिन एक व्यक्ति बस के पहियों के नीचे आ जाता है।

End of Feed