Mumbai Municipal Result: नेताओं के बेटे-बेटियों का क्या हुआ? कौन जीता कौन हारा

महाराष्ट्र में 2026 के नगर निकाय चुनावों में शानदार जीत हासिल करते हुए 29 महानगरपालिकाओं की 2,869 सीटों में से 1,425 पर अपना परचम लहराया और उद्धव ठाकरे से बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) का नियंत्रण छीन लिया। आइये जानते हैं नेताओं के बेटे-बेटियों का क्या हुआ?

Mumbai Municipal Polls: नगर निकाय चुनाव के नतीजों में इस बार कई प्रमुख राजनीतिक नेताओं के बेटे-बेटियों की किस्मत दांव पर रही। नतीजों में जहां ठाकरे गुट की शिवसेना और भाजपा के कई नेताओं के परिजनों ने जीत दर्ज की, वहीं शिंदे गुट की शिवसेना को कई अहम सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। ठाकरे गुट की शिवसेना के विधायक सुनील प्रभु के बेटे अंकित प्रभु ने वार्ड क्रमांक 54 से जीत हासिल की। वहीं, विधायक हारून खान की बेटी सबा हारून खान ने प्रभाग क्रमांक 64 से चुनाव जीतकर अपनी राजनीतिक शुरुआत को मजबूती दी।

BMC

बीएमसी चुनाव रिजल्ट

इसी तरह, ठाकरे गुट के सांसद संजय दिना पाटिल की बेटी राजुल पाटिल ने प्रभाग क्रमांक 114 से जीत दर्ज की। पूर्व सांसद विनायक राऊत के बेटे गितेश राऊत भी प्रभाग क्रमांक 89 से विजयी रहे।

End of Feed