Mumbai: मेट्रो कंस्ट्रक्शन के दौरान स्लैब गिरा, कई गाड़ियां चपेट में आईं; 4 लोग घायल

मुंबई के मुलुंड में मेट्रो निर्माण के दौरान पिलर का एक बड़ा हिस्सा गिरने से भीषण हादसा हुआ है। दोपहर 12:30 बजे हुए इस हादसे में एक कार और ऑटो मलबे की चपेट में आ गए, जिससे 3-4 लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस और बचाव टीम मौके पर मौजूद हैं।

Mumbai Metro Pillar Collapse: मुंबई के मुलुंड इलाके में आज दोपहर हादसा हो गया। मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान एक पिलर का हिस्सा अचानक ढह गया। इस घटना ने एक बार फिर मेट्रो निर्माण की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक इस हादसे में 3 से 4 लोगों को काफी चोटें आई हैं।

mumbai metro pillar collapse mulund news.

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों और राहत-बचाव टीम की जुटी भीड़

दोपहर 12:20 बजे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, मुलुंड (नॉर्थ-ईस्ट मुंबई) में मेट्रो का काम चल रहा था, तभी दोपहर करीब 12:20 बजे निर्माणाधीन सीमेंट पिलर का एक बड़ा हिस्सा (स्लैब) नीचे सड़क पर गिर गया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब सड़क पर ट्रैफिक चल रहा था, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना एलबीएस रोड पर जॉनसन एंड जॉनसन (Johnson & Johnson) कंपनी के पास हुई है।

End of Feed