मुंबईकर सावधान! अगले 24 घंटे रेड अलर्ट, तूफानी-मूसलाधार बारिश से रहें सतर्क; मॉनसूनी कहर से पानी-पानी मायानगरी

मुंबई में भारी बारिश के कारण हालात सबसे अधिक खराब हैं। मुख्य बाजार और कई निचले इलाकों में कमर तक पानी भर गया है। मुख्य सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं और कई दुकानों के भीतर पानी घुसने से व्यापारियों को भारी नुकसान की आशंका है।

मुंबई : महाराष्ट्र में मानसून ने एक बार फिर रौद्र रूप धारण कर लिया है। पिछले कई दिनों से जारी बारिश शुक्रवार को और तेज हो गई, जिससे मुंबई, भिवंडी और आसपास के कई इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। लगातार हो रही मूसलधार बारिश के कारण शहरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जलभराव की स्थिति बन गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए अगले 24 से 48 घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी तथा कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी है।

Mumbai Mansoon

मुंबई मॉनसूनी बारिश से कहर

भिवंडी में बाजार और सड़कें जलमग्न

बीती रात से लगातार हो रही बारिश के कारण ठाणे जिले के भिवंडी शहर में हालात सबसे अधिक खराब हैं। तीनबत्ती, मुख्य बाजार और कई निचले इलाकों में कमर तक पानी भर गया है। मुख्य सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं और कई दुकानों के भीतर पानी घुसने से व्यापारियों को भारी नुकसान की आशंका है। जलभराव के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ है। गटर और सीवर चैंबर उफान पर हैं, जिससे जलनिकासी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। लोगों को पानी के बीच से होकर आने-जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

End of Feed