मुंबई मेट्रो की मानसून के लिए AI-सक्षम मेगा तैयारी, 2,496 CCTV कैमरों के साथ 24x7 कंट्रोल रूम होगा एक्टिव

मुंबई मेट्रो ने मानसून के दौरान सुरक्षित और निर्बाध सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। लाइन 2A, 2B, 7 और 9 सहित पूरे नेटवर्क में निगरानी और आपातकालीन व्यवस्थाओं को मजबूत किया गया है। इन उपायों का उद्देश्य भारी बारिश के बीच भी यात्रियों को सुरक्षित और विश्वसनीय परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है।

Mumbai Metro News: मुंबई मेट्रो ने आगामी मानसून के दौरान सुरक्षित और निर्बाध सेवा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। लाइन लाइनों पर हर वक्त निगरानी, आपातकालीन व्यवस्था और आधुनिक तकनीक का विशेष इंतजाम किया गया है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि मेट्रो लाइन 2A, 2B, 7 और 9 पर विशेष तैयारी की गई है। चारों मेट्रो कॉरिडोर पर कुल 2,496 CCTV कैमरों के जरिए 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी। जलभराव वाले संवेदनशील स्थानों पर 30 इमरजेंसी पंप तैनात किए गए हैं। इन उपायों का उद्देश्य भारी बारिश के बावजूद यात्रियों को सुरक्षित और सुचारु परिवहन सुविधा प्रदान करना है।

Mumbai Metro Monsoon Preparedness

मुंबई मेट्रो की हाईटेक सुरक्षा तैयारी

विद्युत प्रणालियों की व्यापक जांच

अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो नेटवर्क के 1,070 इंसुलेटर और विद्युत प्रणालियों की व्यापक जांच और रखरखाव पूरा किया गया। 14 प्रमुख स्टेशनों पर हवा की गति मापने के लिए एनीमोमीटर लगाए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 5 रिजर्व मेट्रो ट्रेनें तैयार रखी गई हैं। जानकारी के अनुसार 25 मई से 15 अक्टूबर तक 24x7 डिजास्टर कंट्रोल रूम सक्रिय रहेगा।

End of Feed