मुंबई मेट्रो-14 का मास्टरप्लान, खाड़ी के नीचे दौड़ेगी मेट्रो, अब PPP मॉडल से नहीं बनेगा प्रोजेक्ट

मुंबई मेट्रो-14 प्रोजेक्ट को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने की तैयारी चल रही है। पहले चरण में शिलफाटा से बदलापुर तक मेट्रो लाइन विकसित की जा सकती है। वहीं दूसरे चरण में कांजुरमार्ग तक मेट्रो लाइन का विस्तार होगा। इस दौरान ठाणे क्रीक के नीचे सुरंग बनाकर मेट्रो चलाई जाएगी।

Mumbai Metro 14 Project: मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। लंबे समय से चर्चा में रही मुंबई मेट्रो-14 परियोजना को अब चरणबद्ध तरीके से पूरा करने की योजना तैयार की जा रही है। इस प्रोजेक्ट से सबसे ज्यादा राहत बदलापुर और आसपास के इलाकों के लाखों लोगों को मिलने की उम्मीद है।

Metro

सांकेतिक फोटो

मुंबई मेट्रो 14 का पहला फेज

योजना के अनुसार, मेट्रो-14 के पहले फेज में शिलफाटा से बदलापुर रूट का निर्माण किया जा सकता है। करीब 25 किमी लंबे इस कॉरिडोर को प्राथमिकता दिए जाने की संभावना है। इस रूटके बनने से तेजी से बढ़ती आबादी वाले इलाके को बेहतर और तेज सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिल सकेगी। वर्तमान में बदलापुर से मुंबई और ठाणे की ओर यात्रा करने वाले लोगों को भारी ट्रैफिक जाम झेलना पड़ता है और यात्रा का समय भी काफी लंबा रहता है।

End of Feed