ऑनलाइन पार्टनर की तलाश पूरी तो हुई, लेकिन मिलने गया तो...मुंबई में युवक के साथ क्या-क्या हुआ, जानें

Deonar Police Station Crime: मुंबई के देवनार में डेटिंग ऐप पर मिले व्यक्ति ने साथियों संग मिलकर 31 वर्षीय युवक को बनाया शिकार। कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाया और ₹50,000 लूटे। देवनार पुलिस ने मामला दर्ज किया।

Mumbai Dating App Fraud News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के देवनार इलाके से ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए ब्लैकमेलिंग और लूटपाट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित एक निजी फर्म में काम करने वाले 31 वर्षीय प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर के साथ डेटिंग ऐप पर मिले व्यक्ति और उसके साथियों ने दरिंदगी की। पीड़िता को देवनार के एक सुनसान इलाके में बुलाकर चाकू की नोक पर कपड़े उतरवाए गए, उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो बनाए गए और फिर ड्रग केस में फंसाने की धमकी देकर ऑनलाइन माध्यम से ₹50,000 वसूल लिए गए।

ऑनलाइन पार्टनर की तलाश पूरी तो हुई, लेकिन मिलने गया तो...मुंबई में युवक के साथ क्या-क्या हुआ, जानें

ऑनलाइन पार्टनर की तलाश पूरी तो हुई, लेकिन मिलने गया तो...मुंबई में युवक के साथ क्या-क्या हुआ, जानें

चाकू की नोक पर मारपीट और ब्लैकमेलिंग का खेल

HT की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस जांच में सामने आया कि शिवाजी नगर निवासी पीड़ित युवक ने 30 जुलाई को एक डेटिंग एप्लीकेशन पर एक अन्य व्यक्ति से संपर्क साधा था। नंबरों के आदान-प्रदान और बातचीत के बाद दोनों ने देवनार के एक शांत स्थान पर मिलने का फैसला किया। : मुलाकात के दौरान ही कुछ अज्ञात लोग मौके पर पहुंचे और पीड़िता को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने युवक को जबरन निर्वस्त्र कर दिया, उसके साथ मारपीट की और फिर फोन में उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए।

End of Feed