मुंबई कस्टम्स विभाग का एयरपोर्ट पर धावा, भारी मात्रा में हाइड्रोपोनिक वीड बरामद; ऐसे हो रही थी तस्करी

मुंबई कस्टम्स विभाग ने एयरपोर्ट से भारी मात्रा में अवैध हाइड्रोपोनिक वीड बरामद की हैं, जिनकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये में आंकी गई है। तस्कर जुगाड़ से अवैध चीजों की तस्करी करने की फिराक में थे।

मुंबई : मुंबई कस्टम्स जोन-III ने पिछले एक सप्ताह (21 जनवरी से 29 जनवरी 2026) में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआई) पर तस्करी के कई बड़े मामले पकड़े हैं। एयरपोर्ट कमिश्नरेट की टीम ने स्पॉट चेकिंग, एपीआईएस प्रोफाइलिंग और खुफिया जानकारी के आधार पर कुल कई मामलों में ड्रग्स, सोना, हीरे और विदेशी मुद्रा बरामद की। इन मामलों में कुल अवैध सामान की अनुमानित बाजार कीमत 35 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है।

hydroponic weed Smuggling

मुंबई कस्टम्स विभाग ने पकड़ी अवैध हाइड्रोपोनिक वीड

सबसे बड़ी सफलता नशीले पदार्थों के क्षेत्र में रही। हाइड्रोपोनिक वीड (एक उच्च गुणवत्ता वाला कैनबिस उत्पाद) के चार अलग-अलग मामलों में कुल 26.522 किलोग्राम संदिग्ध एनडीपीएस बरामद किया गया। इनकी अवैध बाजार कीमत लगभग 26.522 करोड़ रुपए आंकी गई है। सभी मामले बैंकॉक से आने वाले यात्रियों से जुड़े थे। तस्करों ने ट्रॉली बैग के अंदर विशेष तरीके से छिपाकर यह सामान लाने की कोशिश की। चारों यात्रियों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

End of Feed