Mumbai Coastal Road: जल्द खुलेगा मुंबई कोस्टल रोड का दूसरा फेज, जानें कब से कब तक होगी वाहनों की आवाजाही

Mumbai Coastal Road: मुंबई कोस्टल रोड का कार्य चरणों में पूरा किया जा रहा है। पहले फेज के बाद अब दूसरे फेज को वाहनों की आवाजाही के लिए खोला जा रहा है। 10 जून को सीएम एकनाथ शिंदे कोस्टल रोड के दूसरे फेज का दौरा करेंगे।

Mumbai Coastal Road: मुंबई कोस्टल रोड के पूरा होने का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे हैं। लोगों का ये इंतजार एक-एक करके खत्म हो रहा है।। क्योंकि कोस्टल रोड के दूसरा हिस्से को बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन वाहनों की आवाजाही के लिए खोलने वाली है। दूसरा फेज में मरीन ड्राइव से हाजी अली तक यात्रा केवल 7 मिनटों में पूरी होगी। दूसरे फेज के खुलने से पहले आज यानी 10 जून को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कोस्टल रोड का दौरा करेंगे।

Mumbai Coastal Road

मुंबई कोस्टल रोड का दूसरा हिस्सा खुलने के लिए तैयार

कब खुलेगा मुंबई कोस्टल रोड का दूसरा फेस

मिली जानकारी के अनुसार, धर्मवीर स्वराज्य रक्षक छत्रपति संभाजी महाराज मुंबई कोस्टल रोड की दूसरी अंडरग्राउंड टनल को वाहनों की आवाजाही के लिए मंगलवार, 11 जून को खोला जाएगा। मुंबई कोस्टल रोड के दूसरे फेज पर वाहनों की आवाजाही सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक रहेगी। रात 11 बजे से सुबह 7 बजे तक यहां परियोजना का शेष कार्य पूरा किया जाएगा। बता दें कि ये मार्ग सप्ताह में केवल 5 दिन सोमवार से शुक्रवार के लिए खुलेगा। शनिवार और रविवार को परियोजना का शेष कार्य किया जाएगा।

End of Feed