16 हजार रुपये में बिक गए 'मुखिया जी', सेटिंग करते रंगेहाथ गिरफ्तार

बिहार के सीतामढ़ी में विजिलेंस टीम ने एक ग्राम पंचायत के मुखिया को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि जैसे ही मुखिया ने 16 हजार रुपए रिश्वत के रूप में स्वीकार किए, मौके पर पहले से मौजूद निगरानी विभाग की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

सीतामढ़ी : बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को सीतामढ़ी जिले के एक ग्राम पंचायत के मुखिया को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो के एक अधिकारी ने बताया कि सीतामढ़ी जिले के कौड़िया लालपुर पंचायत के मुखिया अवधेश साह को डूमरा कोर्ट कैंपस, दुर्गा मंदिर के बगल से 16 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है।

Bribery case

(सांकेतिक फोटो-Istock)

मुखिया अवधेश साह पर थी नजर

बताया गया कि रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के कोदनिया के रहने वाले अजय कुमार ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी कि नल-जल योजना में चार अनुरक्षकों का मानदेय भुगतान किए जाने के बाद आगामी किस्त दिए जाने के एवज में मुखिया अवधेश साह द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है। ब्यूरो द्वारा प्राप्त शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के क्रम में यह आरोप सत्य पाया गया। इसके बाद उपरोक्त आरोप की एक प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस उपाधीक्षक शिव कुमार साह के नेतृत्व में एक धावादल का गठन किया गया।

End of Feed