60 लाख की गाड़ी, 12 लाख मेंटेनेंस...MP पुलिस की धक्का मार 'डायल 112 FRV' ने पोल खोल दी!

मध्य प्रदेश के निवाड़ी में नई चमचमाती डायल 112 एफआरवी (टेहरका थाना) बीच बाजार बंद हो गई, जिसे आम लोगों की मदद से धक्का धक्का मार मार कर स्टार्ट किया जा सका। अब सोचिए, अगर अपराधी को पकड़ने की जिम्मेदारी उठाने वाली ये गाड़ी वक्त पर स्टार्ट ही ना हो तो अपराधियों को पकड़ा कैसे जाएगा।

भोपाल : इसी साल 15 अगस्त को मध्यप्रदेश सरकार ने डायल 100 को बदलकर डायल 112 कर दिया था। इसी के साथ पुराने पुलिस वाहनों को हटाकर नई चमचमाती 1200 महंगी गाडियां पुलिस विभाग को सौंपी गई थीं। इसके लिए सरकार ने अगले 5 सालों के लिए 972 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

Dial 112 FRV Bad Condition Watch Video

एमपी पुलिस की FRV

अब ये तस्वीरें देखिए, ये मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले की तस्वीर है। सड़को पर उतरे इन गाड़ियों को बमुश्किल 6 महीने भी पूरे नहीं हुए और ये गाड़ियां अभी से खराब होने लगी हैं, ये जो नई चमचमाती डायल 112 एफआरवी दिख रही है, ये निवाड़ी जिले के टेहरका थाने की है, ये गाड़ी बीच बाजार बंद हो गई, जिसे आम लोगों की मदद से धक्का धक्का मार मार कर स्टार्ट किया जा सका। अब सोचिए, अगर अपराधी को पकड़ने की जिम्मेदारी उठाने वाली ये गाड़ी वक्त पर स्टार्ट ही ना हो तो अपराधियों को पकड़ा कैसे जाएगा।

End of Feed