MP News: CM मोहन यादव की मौजूदगी में MP टूरिज्म का Tata STRIVE के साथ MOU, रोजगार के नए अवसर बनेंगे

मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड और Tata STRIVE के बीच दो साल के लिए MoU हुआ है। इसके तहत ग्रामीण होमस्टे संचालकों और स्थानीय युवाओं को पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में स्किल ट्रेनिंग देकर रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे।

मध्यप्रदेश में ग्रामीण पर्यटन और होमस्टे कारोबार को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड (MPTB) और टाटा स्ट्राइव (Tata STRIVE) के बीच दो साल के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) हुआ है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में हुए इस समझौते का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण होमस्टे संचालकों की आय बढ़ाने के साथ ही उन्हें विश्वस्तरीय आतिथ्य मानकों के अनुरूप तैयार करना और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर पैदा करना है।

MP NewsMPTB Tata STRIV.

मध्य प्रदेश में मिलेगा होमस्टे कारोबार को बढ़ावा

समझौते पर MPTB की ओर से डायरेक्टर (कौशल) डी.पी. सिंह और टाटा स्ट्राइव के सीईओ अमेया वंजारी ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर पर्यटन सचिव एवं मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी भी मौजूद थे।

End of Feed