MP News: विज्ञान-प्रौद्योगिकी को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Dr Mohan Yadav) ने आज यानी मंगलवार 18 अगस्त को बड़ा फैसला लिया। राज्य सरकार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आने वाले 5 सालों के लिए 492 करोड़ से ज्यादा की योजनाएं चलाएगी। राज्य सरकार का साइंस-टेक्नोलॉजी के लिए बजट 734 करोड़ रुपये है। इस बजट से राज्य में साइंस-टेक्नोलॉजी का नक्शा ही बदल जाएगा।
साइंस एंड टेक्नोलॉजी पर खर्च करेगी सरकार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट में कई निर्णय लिए। उन्होंने विशेष तौर पर साइंस-टेक्नोलॉजी पर फोकस किया। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगामी 5 वर्षों के लिए 492 करोड़ से अधिक की योजनाओं का प्रावधान किया गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Gurugram News: ड्रेनेज निर्माण के चलते गुरुग्राम का अहम मार्ग बंद, डायवर्जन लागू; जानें पूरा रूट प्लान
उन्होंने कहा, कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में जहां इसका बजट मात्र 6 करोड़ था। जबकि भाजपा सरकार में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का बजट बढ़कर 734 करोड़ दिया गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Jammu Kashmir में रह रहे हैं 7656 रोहिंग्या और 504 बांग्लादेशी, पाकिस्तान बॉर्डर के पास मौजूदगी चिंताजनक
कैबिनेट मंत्री सिंह ने कहा कि यह अंतर स्पष्ट करता है कि कांग्रेस सरकार ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र की उपेक्षा की, जबकि भाजपा सरकार इसे प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि 80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लाल किले से घोषित संकल्पों की सिद्धि में मध्यप्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।
