MP : गांव से शहर तक सफर होगा आसान, 351 इंटरसिटी-इंट्रासिटी बसों की शुरुआत, 7 शहरों में E-Bus के रूट तय

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव और नितिन गडकरी ने 351 इंटरसिटी और इंट्रासिटी बस सेवाओं की शुरुआत की। 2031 तक 15 हजार बसें चलाने का लक्ष्य है।

भोपाल : मध्य प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा और पीएम ई-बस सेवा' की शुरुआत की। भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में दोनों नेताओं ने 351 इंटरसिटी और इंट्रासिटी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Mukhyamantri Sugam Parivahan Seva

एमपी में 351 ई बसें लॉन्च

इन बसों का संचालन प्रदेश के सात शहरों में किया जाएगा। इनमें इंदौर, भोपाल, जबलपुर, रीवा, देवास, कटनी और भिंड शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 351 बसों से शुरू हुई मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा गांवों और शहरों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर करेगी। पहले चरण में मध्य प्रदेश की सड़कों पर 1,500 बसें उतारने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश यात्री परिवहन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (MPYPIL), आईआईएम इंदौर और स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) का आदान-प्रदान हुआ।

End of Feed