MP Weather: कोहरे की गिरफ्त में एमपी, सर्द हवाओं से गिरा पारा; इस दिन से फिर होगी बारिश

मध्य प्रदेश का मौसम (MP में आज का मौसम कैसा रहेगा) 5 Feb 2026: मध्य प्रदेश में आज अधिकांश जिले घने से मध्यम कोहरे की चपेट में रहे। जिसके कारण सड़कों पर आवाजाही में लोगों का भारी समस्या हुई। नए पश्चिमी विक्षोभ से एमपी में जल्द बारिश के आसार हैं।

MP में आज का मौसम (5 Feb 2026): मध्य प्रदेश एक बार फिर से घने कोहरे की आगोश में है। आज सुबह प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में कहीं घना तो कहीं मध्यम कोहरा छाया रहा। जिससे विजिबिलिटी भी काफी कम हो गई। एमपी में सर्द हवाओं का सिलसिला भी जारी है। बुधवार को दिन में भी ठंडी हवाएं चलती रहीं। जिसके कारण अधिकांश जिलों में दिन का पारा 25 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ। प्रदेश में फिलहाल बारिश पर ब्रेक लग गया है। आज कहीं भी बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन जल्द ही MP में फिर से बारिश लौटने की संभावना है।

Winter (1)

एमपी में ठंड (सांकेतिक फोटो | istock)

MP में कब होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, साथ ही साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम भी एक्टिव है। जिसका प्रभाव एमपी के मौसम पर देखने को मिलेगा। इसकी वजह से कई जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है। पहाड़ों पर हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण प्रदेश में सर्द हवाएं आ रही हैं। जिससे सुबह-शाम के साथ ही दिन में भी सर्दी का एहसास बना हुआ है। 8 फरवरी को एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पश्चिमी हिमालय रीजन में एक्टिव हो रहा है। जिसका प्रभाव फिर से एमपी में देखने को मिल सकता है। जिसके कारण 10 फरवरी को फिर से बारिश की संभावना जताई गई है।

End of Feed