शहर

Jodhpur News: रिश्तों की आड़ में करोड़ों की चोरी, पुलिस ने 200 CCTV कैमरे खंगालकर पकड़े चोर

जोधपुर में एक विवाह समारोह में जीजा, साला और ससुर ने मिलकर करीब एक करोड़ रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद गुजरात से तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है।

Image

ससुर, जीजा, साले ने विवाह समारोह में की चोरी

Jodhpur News: जोधपुर में पुलिस ने चोरी की एक अनोखी और चौंकाने वाली वारदात का पर्दाफाश किया है, जिसमें रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करते हुए जीजा, साले और ससुर ने मिलकर एक विवाह समारोह के दौरान करीब एक करोड़ रुपये की चोरी को अंजाम दिया। जोधपुर पुलिस ने इस मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी गए सोने-चांदी के आभूषणों की शत-प्रतिशत बरामदगी की है।

गुजरात से पकड़े गए आरोपी

पुलिस ने 516 ग्राम सोना, लगभग 3 किलो चांदी और 5 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। जोधपुर पुलिस ने गुजरात से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जो बांसवाड़ा और उदयपुर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश के निर्देशन में की गई। पुलिस आरोपियों को गुजरात से लेकर जोधपुर पहुंच गई है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि एक विवाह समारोह के दौरान चोरी की यह वारदात की गई थी। आरोपियों ने समारोह की भीड़ का फायदा उठाकर ने कीमती गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सरदारपुरा थाना प्रभारी जय किशन सोनी के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम गठित की गई।

पुलिस टीम को इनाम देने की घोषणा

पुलिस ने जांच के दौरान करीब 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पुलिस आरोपियों तक पहुंच बनाई। इस पूरी कार्रवाई में डिप्टी पुलिस कमिश्नर विनीत बंसल और आईपीएस अधिकारी रोशन मीणा भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश और डिप्टी पुलिस कमिश्नर विनीत बंसल ने इस मामले को सुलझाने में अहम भूमिका निभाने वाले सिपाही मोतीलाल, कैलाश बिश्नोई और राजाराम की सराहना की। साथ ही उन्हें इनाम देने की घोषणा भी की। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article