MP Weather Today: मध्य प्रदेश में गलन का कहर, 3 डिग्री तक लुढ़का पारा, दिन-रात कंपा रही ठंड

मध्य प्रदेश का मौसम (MP में आज का मौसम कैसा रहेगा) 09 Jan 2026: मध्य प्रदेश में मौसम का ट्रिपल अटैक जारी है। तेज ठंड के साथ ही घना कोहरा और शीतलहर का कहर भी जारी है। जिसके चलते तापमान में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। गुरुवार को छतरपुर का खजुराहो में न्यूनतम पारा 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज एमपी का मौसम कैसा रहेगा, आइए जानते हैं:

MP में आज का मौसम (09 Jan 2026): मध्य प्रदेश के लोग भीषण ठंड और शीतलहर की मार झेल रहे हैं। दिन में भी गलन वाली सर्दी पड़ रही है। जिसके कारण कई जिलों में दिन और रात के तापमान में भी बहुत कम अंतर दर्ज किया जा रहा है। राज्य के उत्तरी हिस्से में घने कोहरे का प्रकोप जारी है। आज सुबह भी रीवा, ग्वालियर, सागर, शहडोल और चंबल संभाग के 17 जिलों में मध्यम से घना कोहरा देखने को मिला। जिसकी वजह से विजिबिलिटी में भी काफी कमी आई। जिसके कारण मध्य प्रदेश आने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

Winter (1)

मध्य प्रदेश में ठंड (सांकेतिक फोटो | istock)

मध्य प्रदेश में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। आज 7 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें दतिया, रीवा, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, शहडोल और मऊगंज शामिल हैं। सुबह के समय कई जिलों में कोहरा छाया हुआ है। हालांकि दिन चढ़ने के साथही कोहरा छंट जाएगा। लेकिन सर्दी से राहत मिलने की ज्यादा उम्मीद नहीं है। आईएमडी के अनुसा राज्य में शनिवार को भी घने कोहरे और शीतलहर का कहर जारी रहने की संभावना है। इस दौरान ग्वालियर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, सतना, रीवा और मऊगंज में कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है।

End of Feed