MP News: CM डॉ. मोहन यादव ने नए DSP से कहा - रील से ज्यादा रियल प्रॉब्लम पर ध्यान दें

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 48 नए डीएसपी के दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रील के बजाय वास्तविक समस्याएं सुलझाने और 2029 तक ड्रग्स की चुनौती खत्म करने का लक्ष्य दिया।

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस अधीक्षकों (DSP) से सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के बजाय लोगों की वास्तविक समस्याओं के समाधान पर ध्यान देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नए अधिकारी रील बनाने से ज्यादा रियल प्रॉब्लम सॉल्व करें। डाकुओं और नक्सलवाद की चुनौती से निपटने के बाद अब पुलिस के सामने नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने साल 2029 तक राज्य से ड्रग्स की समस्या का सफाया करने का लक्ष्य भी दिया।

CM Mohan Yadav Police academy

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस को 2029 तक ड्रग्स के खात्मे का लक्ष्य दिया

मुख्यमंत्री 3 नवंबर को भोपाल के भौंरी स्थित मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी के परेड ग्राउंड में आयोजित 44वें और 45वें बैच के DSP के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। उन्होंने परेड की सलामी ली और उसका निरीक्षण किया। इस दौरान ट्रेनिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को शील्ड और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। अकादमी से कुल 48 नए पुलिस अधिकारी ट्रेनिंग पूरा कर निकले हैं। इनमें 20 महिला अधिकारी भी शामिल हैं।

End of Feed