CM मोहन यादव ने मां नर्मदा सेवा परिक्रमा को दिखाई हरी झंडी, बोले- यह आराधना का पथ है

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को ओंकारेश्वर के गौमुख घाट से मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ किया। दादा गुरु के साथ सैकड़ों श्रद्धालु इस धार्मिक यात्रा में शामिल होंगे, सीएम ने सभी को बधाई दी।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी मंगलवार 24 नवंबर को ओंकारेश्वर के गौमुख घाट से 'मां नर्मदा सेवा परिक्रमा' का शुभारंभ किया। यह परिक्रमा दादा गुरु शुरू कर रहे हैं। उनके साथ सैकड़ों की संख्या में लोग मां नर्मदा की परिक्रमा करेंगे। मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से मां नर्मदा की पूजा और आरती की। उन्होंने मां नर्मदा से प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान भक्तों ने मां नर्मदा को विशाल चुनरी भी ओढ़ाई।

CM mohan yadav Narmada arti

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कई जन्मों के पुण्य के बाद हमें मानव योनि से देव मार्ग पर चलने का अवसर मिलता है। हमने भगवान नहीं देखे, लेकिन उसकी सत्ता को हम महसूस करते हैं। ये ठीक वैसे ही है, जैसे हमने हवा नहीं देखी, लेकिन उसके अस्तित्व को कोई नकार नहीं सकता। उन्होंने कहा कि सूर्य की किरणों में भी सात रंग हैं, लेकिन ये रंग दिखाई नहीं देते। इन्हें देखने के लिए विशेष यंत्र प्रिज्म लगाना पड़ता है। इसी तरह हमारे दादा गुरु भी ईश्वर की ताकत का अहसास कराते हैं।

End of Feed