'मेरी एक मात्र सुंदर साली है', 'बॉय फ्रेंड से ब्रेकअप हो गया'...MP में 10-12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं में मिली अजीबों गरीब गुजारिशें

मध्य प्रदेश बोर्ड की10 वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की मूल्यांकर्ताओं को अजीबों गरीब गुजारिशें मिली हैं। जानकारी के मुताबितक, किसी ने लिखा है मेरी एक मात्र सुंदर साली है, पास कर दीजिए आपकी शादी करा दूंगा...वहीं दूसरे ने लिखा बॉय फ्रेंड से ब्रेक अप हो गया है, इसलिए नहीं पढ़ पाई...

मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों की जांच के दौरान शिक्षकों को छात्रों द्वारा लिखी गईं अजीबो-गरीब गुज़ारिशें पढ़ने को मिल रही हैं, जिस पढ़ककर मूल्यांकनकर्ता हैरान हैं। जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर में अब तक करीब 2 लाख 64 हजार कॉपियां जांची जा चुकी हैं, जिनमें कई इमोशनल और चौंकाने वाले संदेश पढ़ने को मिले हैं।

MP board exam Funny Moment

एमपी बोर्ड एग्जाम

मूल्यांकनकर्ताओं ने बताया कि एक छात्र ने कॉपी में लिखा कि 'सर, मुझे पास कर दीजिए, मेरी एक मात्र सुंदर साली से आपकी शादी करवा दूंगा'... वहीं 12वीं की एक छात्रा ने लिखा कि 'सर, बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया, लिहाजा डिप्रेशन में पढ़ाई नहीं कर पाई। इसलिए आपसे गुजारिश है कि कृपया आप मुझे पास कर दीजिए, आपको मेरी दुआएं लगेंगी।

End of Feed