उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में शादीशुदा महिला के भागने का एक अजीब मामला सामने आया है। पति के साथ ससुराल जा रही महिला, बस स्टैंड पर पति को पकौड़े लेने भेजी और पति जैसे ही पकौड़ा लाने के लिए गया, पति बस से उतर कर फरार हो गई। पति ने वापस आकर काफी खोजबीन की, लेकिन पत्नी नहीं मिली। पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। कहा जा रहा है कि महिला, अपने पूर्व प्रेमी के साथ चली गई है।
मुरादाबाद में बस स्टैंड से गायब हुई महिला (प्रतीकात्मक फोटो- Canva)
ये भी पढ़ें- खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी बैंकों पर फिर होंगे हमले- ईरान की धमकी, कहा- अगर हम निशाना बने तो पलटवार होगा
बिलारी थाना क्षेत्र का है मामला
मुरादाबाद जिले के बिलारी थाना क्षेत्र में पति को चकमा देकर एक नवविवाहिता बस स्टैंड से कथित तौर पर भाग गई, घटना के समय युवती का पति उसके लिए ’पकौड़े’ खरीदने गया था। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना नौ मार्च को मुरादाबाद जिले के बिलारी बस स्टैंड पर हुई, जब अमरोहा ज़िले के प्रीतम सिंह अपनी पत्नी रिमझिम को उसके मायके से वापस लाने गए थे। रिमझिम होली के लिए अपने मायके गई हुई थी। इस जोड़े की शादी पिछले साल दिसंबर में हुई थी।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक यात्रा के दौरान, दोनों अपनी अगली बस का इंतज़ार करने के लिए बिलारी बस स्टेशन पर उतरे। तब रिमझिम (18) ने अपने पति प्रीतम से कहा कि उसे भूख लगी है और उससे एक स्टॉल से कुछ गरमागरम पकौड़े लाने को कहा। प्रीतम पकौड़े खरीदने चला गया, लेकिन जब वह कुछ मिनट बाद लौटा, तो उसे अपनी पत्नी कहीं नहीं मिली। पहले तो उसे लगा कि वह शायद आस-पास ही कहीं होगी, लेकिन उस इलाके में खोजने और आस-पास के लोगों से पूछने के बाद भी, उसे रिमझिम का कोई सुराग नहीं मिला। बस स्टैंड पर किसी ने भी उसे वहां से जाते हुए नहीं देखा था। बिलारी के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अशोक कुमार सिंह ने इस घटना की पुष्टि की और कहा कि इस संबंध में एक गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि लापता महिला का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।
