पहले आत्महत्या के मामलों में मदद, अब बाल यौन शोषण कंटेंट पर भी एक्शन, Meta Alert के बाद मुरादाबाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

Moradabad News: मुरादाबाद में इंटरनेट मीडिया पर बाल यौन शोषण से जुड़े कंटेंट के खिलाफ पुलिस ने पहली कार्रवाई की है। मेटा अलर्ट के जरिए मिली वीडियो की जांच में उसका संबंध भोजपुर के फतेहपुर निवासी एक व्यक्ति के सोशल मीडिया अकाउंट से सामने आया।

Moradabad News: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बाल यौन शोषण से जुड़े आपत्तिजनक कंटेंट की निगरानी अब पुलिस कार्रवाई का आधार भी बन रही है। मुरादाबाद जिले में मेटा की ओर से मिले एक अलर्ट के बाद पुलिस ने पहली बार इस तरह के मामले में कार्रवाई की है। भोजपुर पुलिस ने फतेहपुर निवासी नदीम के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

Moradabad Police

मेटा अलर्ट से मुरादाबाद पुलिस को मिली बाल यौन शोषण से जुड़े कटेंट की जानकारी

बाल यौन शोषण से जड़े कंटेंट की जानकारी

जानकारी के मुताबिक, मुरादाबाद पुलिस को मेटा अलर्ट के जरिए सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो के बारे में सूचना मिली थी। अलर्ट में बाल यौन शोषण से संबंधित कंटेंट की जानकारी सामने आई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित वीडियो को सुरक्षित किया और उसके स्रोत की पड़ताल शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने उस सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी जुटाई, जिससे वीडियो पोस्ट किया गया था। पुलिस के मुताबिक, जांच में यह अकाउंट भोजपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी नदीम से जुड़ा पाया गया। इसके बाद मुरादाबाद पुलिस ने वीडियो को सुरक्षित माध्यम से भोजपुर पुलिस को उपलब्ध कराया, ताकि स्थानीय स्तर पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।

End of Feed