मानसून का महाप्रहार! राजस्थान से गुजरात, कश्मीर से असम तक बारिश ने मचाई तबाही, प्रशासन और सेना राहत अभियान में जुटी

देशभर में मानसून का असर लगातार बढ़ रहा है। राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, असम और नगालैंड में भारी बारिश से बाढ़, जलभराव और भूस्खलन जैसी स्थितियां बन गई हैं, जबकि राहत-बचाव अभियान तेज कर दिए गए हैं।

Monsoon 2026: देश के कई राज्यों में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है, जिससे लगातार बारिश के कारण बाढ़ और जलभराव जैसी स्थितियां सामने आ रही हैं। राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, असम और नगालैंड में भारी वर्षा ने जनजीवन को प्रभावित किया है तथा कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। राहत एवं बचाव एजेंसियां प्रभावित इलाकों में लगातार अभियान चला रही हैं, जबकि प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में कई राज्यों में तेज बारिश का सिलसिला जारी रहने की चेतावनी दी है।

Monsoon 2026

मानसून का रौद्र रूप (AI फोटो)

राजस्थान में बारिश का दौर बरकरार

मानसून के असर से राजस्थान में बारिश का दौर जारी है जहां बीते चौबीस घंटे में कई जगह मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आज भी राज्य में कई जगह भारी बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार शुक्रवार सुबह तक के चौबीस घंटे में राजस्थान में कई जगह मध्यम से भारी बारिश हुई। सबसे अधिक 90 मिलीमीटर (भारी) बारिश बाड़मेर के पचपदरा में दर्ज की गई। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में आगामी कुछ दिन मानसून सक्रिय रहेगा। आज शुक्रवार को अजमेर, कोटा, जोधपुर व उदयपुर संभाग में मध्यम से भारी बारिश व कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। वहीं जयपुर, भरतपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। दक्षिण पश्चिमी व दक्षिणी राजस्थान के कुछ भागों में मध्यम से भारी बारिश की गतिविधियां 25 जुलाई को भी होंगी जबकि बाकी हिस्सों में हल्की मध्यम बारिश होने की पूरी संभावना है।

End of Feed