LIVE

Severe Heat Wave Updates: दिल्ली में हल्की बारिश, तूफान का अनुमान, केरल और पूर्वोत्तर में मानसून ने दी समय से पहले दस्तक

Pushpendra KumarUpdated May 31, 2024, 18:11 IST

Severe Heat Wave Updates: दिल्ली में हल्की बारिश, तूफान का अनुमान,  केरल और पूर्वोत्तर में मानसून ने दी समय से पहले दस्तक
Severe Heat Wave Updates: दिल्ली में हल्की बारिश, तूफान का अनुमान, केरल और पूर्वोत्तर में मानसून ने दी समय से पहले दस्तक

Heat Wave Delhi, Gurgaon, Noida, Ghaziabad, Faridabad, NCR Severe Heat Wave Alert Updates: नौतपा के 7 वें दिन गर्मी से उत्तर भारत के कई राज्यों का हाल बेहाल है। लेकिन, केरल और पूर्वोत्तर में मानसून ने समय से पहले दस्तक दे दी है। इसके अलावा बिहार में लू की चपेट में आने से आठ लोगों की मौत हो गई है। उधर, गर्म हो रही जलवायु से उत्तराखंड में फलों के उत्पादन में भारी गिरावट देखी जा रही है। । इसी प्रकार की मौसम से जुड़ी ताजातरीन खबरों के लिए टाइम्स नाउ की वेबसाइट पर विजिट करिए।

MAY 31, 2024 16:42 IST

राजस्थान के इन शहरों में हीटवेव के कारण लोगों की मौत

राजस्थान के पाली संभाग में 18, अजमेर में 15, जोधपुर 8, कोटा 6, भरतपुर 3, जयपुर 6, बीकानेर 2, सीकर 2, उदयपुर 1 में हीटवेव के कारण लोगों की मौत हुई है।
MAY 31, 2024 15:38 IST

राजस्थान में हीटवेव के कारण 61 लोगों की मौत

राजस्थान में हीटवेव और भीषण गर्मी से 61 लोगों की मौत हो गई है। लेकिन सरकार ने आधिकारिक तौर पर केवल पांच की मौत का आंकड़ा जारी किया है। बढ़ते तापमान और हीटवेव के कारण लोगों की मृत्यु हो रही है। इस मामले पर राजस्थान हाई कोर्ट ने संज्ञान लेते हुए केंद्र और राज्य सरकार को मुआवजा और विशेष एडवाइजरी जारी करने के लिए कहा है।
MAY 31, 2024 14:13 IST

यूपी में हीटवेव के कारण 73 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। यहां तापमान कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। बढ़ते तापमान के साथ यहां हीटवेव का कहर भी बरस रह रहा है। हीटवेव के कारण यूपी में 73 लोगों की मौत हो गई है।
MAY 31, 2024 13:18 IST

दिल्ली में हल्की बारिश, तूफान का अनुमान

पिछले कुछ दिनों से गर्मी की मार झेल रही दिल्ली में शुक्रवार को हल्की बारिश होने और आंधी आने का अनुमान है।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी 38 फीसदी दर्ज की गई| विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने दोपहर में आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है| विभाग के अनुसार, आज आंधी, धूल भरी आंधी और बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है
MAY 31, 2024 13:17 IST

उत्तराखंड के जंगलों में फिर भड़की आग

उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में जंगलों में आग फिर से भड़क उठी है और राजाजी बाघ संरक्षित क्षेत्र के गौहारी रेंज और ऋषिकेश में नीलकंठ महादेव मंदिर के पैदल यात्रा मार्ग पर आग लगने की दो बड़ी घटनाएं हुई हैं।
MAY 31, 2024 07:30 IST

बिहार में लू से 57 लोगों की मौत, पढ़ें पूरी खबर

बिहार में लू से 57 लोगों की मौत, पढ़ें पूरी खबर
MAY 31, 2024 06:47 IST

दिल्ली-एमसीआर में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली-एमसीआर में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, पढ़ें पूरी खबर
MAY 31, 2024 05:52 IST

पटना के कई स्कूलों में शिक्षकों के बेहोश होने से छात्रों के स्कूल बंद

चिलचिलाती धूप के कारण शेखपुरा, बेगुसराय, मुजफ्फरपुर और पूर्वी चंपारण समेत कई क्षेत्रों से सरकारी स्कूल के शिक्षकों के बेहोश होने की घटनाएं सामने आई हैं। सरकारी स्कूल विद्यार्थियों के लिए बंद हैं
MAY 31, 2024 05:51 IST

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 42,000 से अधिक लोग प्रभावित

चक्रवात ‘रेमल’ के बाद लगातार बारिश के कारण बृहस्पतिवार को असम के आठ जिलों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जहां प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और बड़े भूभाग में पानी भर गया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि नागांव, करीमगंज, हैलाकांडी, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, कछार, होजई, गोलाघाट और कार्बी आंगलोंग में 42,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।
MAY 31, 2024 05:50 IST

केरल और पूर्वोत्तर में मानसून ने दी समय से पहले दस्तक

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने बृहस्पतिवार को केरल और पूर्वोत्तर क्षेत्र में समय से पहले दस्तक दे दी, जिससे भारत की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण चार महीने की वर्षा ऋतु की शुरुआत हो गई। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि रविवार को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश से गुजरे चक्रवात रेमल ने मानसून के प्रवाह को बंगाल की खाड़ी की ओर खींच लिया है, जो पूर्वोत्तर में मानसून के जल्दी पहुंचने का एक कारण हो सकता है।
MAY 31, 2024 05:50 IST

गर्म हो रही जलवायु से उत्तराखंड में फलों के उत्पादन में भारी गिरावट:अध्ययन

उत्तराखंड में गर्म हो रही जलवायु के कारण पिछले सात सालों में प्रमुख फलों जैसे उच्च गुणवत्ता वाले सेबों, नाशपाती, आड़ू, आलूबुखारा और खूबानी के उत्पादन में जबरदस्त गिरावट आयी है। पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में शोध करने वाले संगठन 'क्लाइमेट ट्रेंडस' द्वारा किए गए एक अध्ययन में कहा गया है कि प्रमुख फलों के उत्पादन और उन्हें उगाए जाने वाले क्षेत्र में काफी कमी आयी है। अध्ययन के अनुसार, शीतोष्ण फलों की पैदावार में उष्णकटिबंधीय फलों के मुकाबले ज्यादा कमी आयी है ।
MAY 31, 2024 05:50 IST

दिल्ली में भीषण गर्मी के साथ बिजली की मांग 250 गीगावाट पर पहुंची

देश के विभिन्न हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी की वजह से बिजली की अधिकतम मांग बृहस्पतिवार को रिकॉर्ड 250 गीगावाट पर पहुंच गई है। बिजली मंत्रालय ने यह जानकारी दी। गर्मी से राहत के लिए घरों एवं दफ्तरों में एयर कंडीशनर और कूलर का इस्तेमाल बढ़ने से बिजली की खपत बढ़ रही है।बिजली मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बिजली की अधिकतम मांग या दिन में सबसे अधिक आपूर्ति गुरुवार को 250 गीगावाट (एक गीगावाट बराबर 1,000 मेगावाट) रही, जो अभी तक का सर्वाधिक आंकड़ा है।
MAY 31, 2024 05:50 IST

बिहार में संदिग्ध लू से आठ की मौत

बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहने के बीच लू के कारण आठ लोगों की मौत हो जाने की आशंका जतायी गयी है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने मौतों की संख्या की पुष्टि करते हुए यह स्पष्ट किया कि मौत के कारणों का तत्काल पता नहीं लगाया जा सका है क्योंकि अधिकतर शोक संतप्त परिवार के सदस्यों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और अन्य मृतकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।
MAY 31, 2024 05:50 IST

नौतपा के 7 वें दिन गर्मी से कई राज्य बेहाल

नौतपा के सातवें दिन मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में भयंकर गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। यूपी से बिहार तक कई लोगों की लू से जान जा चुकी है।