Weather Update: दिल्ली-NCR में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी, बिहार सहित इन राज्यों में भी अलर्ट

IMD के अनुसार मानसून ने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई सहित कई राज्यों में दस्तक दे दी है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में आज भारी बारिश, आंधी और गरज-चमक की चेतावनी दी गई है।

Weather Update: मानसून ने अप रफ्तार पकड़ ली है। देश के कई इलाकों में इन दिनों झमाझम और कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रही है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भारी बारिश (Mumbai Rain) से आज जनजीवन अस्त-व्यस्त है। कई जगह पटरियों के नीचे से मिट्टी बह गई है। कुछ इलाकों में पानी जमा (Waterlogging) की समस्या देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून अब महाराष्ट्र के अन्य इलाकों, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार तक भी पहुंच चुका है। इस बीच आज यानी बुधवार 24 जून को दिल्ली-NCR और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश और आंधी-तूफान भी आ सकता है।

Weather Update Delhi Rain

दिल्ली में आज बारिश का अलर्ट (फोटो - AI Image)

पिछले कुछ हफ्तों में भीषण गर्मी के बाद सोमवार से मुंबई में बारिश का दौर शुरू हो गया। सोमवार और मंगलवार को हुई बारिश के चलते आम मुंबईकर ने राहत की सांस ली। लेकिन बुधवार तड़के से हो रही बारिश ने यहां के जनजीवन और यातायात को बुरी तरह से प्रभावित किया है। कई जगहों पर पेड़ गिर गए हैं, जिससे गाड़ियों और अन्य जरूर सामान को नुकसान पहुंचा है। मुंबई के निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में मुंबई और आसपास के शहरों में और ज्यादा बारिश होने की संभावना है।

End of Feed