'तमिलनाडु खून से लथपथ, कृपया एक्शन लीजिए CM साहब', एमके स्टालिन ने CM विजय से की बड़ी अपील

डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय पर निशाना साधते हुए राज्य में कानून-व्यवस्था के पूरी तरह ध्वस्त होने का आरोप लगाया है। उन्होंने सीएम से अपनी कुर्सी बचाने के बजाय जनता की सुरक्षा पर ध्यान देने की मांग की है।

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के अध्यक्ष एमके स्टालिन ने राज्य में लगातार बढ़ रहे अपराधों को लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय पर तीखा हमला बोला है। स्टालिन ने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है और बीते 24 घंटों के भीतर ही प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से कई खौफनाक हत्याएं और हिंसक वारदातें सामने आई हैं।

MK Stalin attack  cm Vijay

तमिलनाडु की बिगड़ती सुरक्षा पर स्टालिन का करारा हमला (फाइल फोटो)

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर एक पोस्ट शेयर करते हुए स्टालिन ने कहा कि राज्य में जगह-जगह हो रहे चाकूबाजी के हमले अब बिजली कटौती जितने आम हो गए हैं। उन्होंने कहा कि राजधानी चेन्नई से लेकर मदुरै और दिंडीगुल जैसे दक्षिणी जिलों तक आम नागरिक भारी डर और असुरक्षा के साये में जी रहे हैं।

End of Feed