Delhi News: रेप नहीं कर पाया तो 'नपुंसक' कैब ड्राइवर ने नाबालिग को मौत के घाट उतार दिया, हुए कई खुलासे

साउथ दिल्ली के छतरपुर इलाके में 11 वर्षीय बच्ची के अपहरण और हत्या मामले में आरोपी कैब ड्राइवर ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। इस गिरफ्तार के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे भी हुए हैं।

Delhi News: साउथ दिल्ली के छतरपुर इलाके में 11 साल की बच्ची का अपहरण, रेप और हत्या (Minor Murder Case) के मामले में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। इस मामले में आरोपी कैब ड्राइवर बासु कुमार सिंह उर्फ बासु बच्ची की हत्या करने के बाद अपने किराए के घर में गया था। घर पहुंचकर उसने कपड़े बदले और कैब को भी अच्छी तरह से साफ किया। इसके कुछ ही देर बाद सुबह करीब 6 बजे वह एक बार फिर सवारी लेने के लिए कैब लेकर काम पर लौट आया था।

Delhi news rape murder

दिल्ली मेहरौली मर्डर केस में बड़ा खुलासा

मूल रूप से बिहार के रहने वाला बासु साल 2018 में गुरुग्राम आया था। यहां उसने शुरुआत में एक सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम किया। इसके बाद उसने फूड डिलीवरी राइडर और कैब कंपनियों में ड्राइवर के तौर पर भी काम किया। पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बासु ने बताया कि वह 15 दिन पहले ही दिल्ली-एनसीआर लौटा था। आरोपी ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है। उसका कहना है कि उसने बच्ची के साथ रेप करने की कोशिश की थी, लेकिन नपुंसकता (Erectile Dysfunction) के कारण वह ऐसा नहीं कर पाया। मेडिकल जांच में भी बासु की नपुंसकता की पुष्टि हो गई है।

End of Feed