Darbhanga News: परीक्षा देकर लौट रही नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, बाइक में लिफ्ट के बहाने दूसरे गांव ले गए आरोपी, दिल्ली ले जाने की थी तैयारी

बिरौल थाना प्रभारी ने कांड में शामिल दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। थाने को दिए शिकायती आवेदन के अनुसार, 23 सितंबर 2026 को करीब तीन बजे छात्रा परीक्षा देकर घर लौट रही थी।

Darbhanga News: बिहार के दरभंगा में बिरौल थाना क्षेत्र में परीक्षा देकर घर लौट रही 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा की ओर से बिरौल थाने में दिए गए आवेदन में गांव के ही एक युवक पर लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बैठाकर अपने साथी के साथ दूसरे गांव ले जाने और वहां दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कहा गया है अगले दिन उसे मोटरसाइकिल से दिल्ली ले जाने के लिए दरभंगा रेलवे स्टेशन ले गए जहां ट्रेन आने पर पुलिस पर नजर पड़ी तो पीड़िता ने हल्ला करना शुरू कर दिया। इसे देख पुलिस उन्हें थाने लेकर पहुंची और आरोपी को बंद कर पीड़िता के पिता को बुलाकर उसके सुपुर्द कर दिया। साथ ही बिरौल थाना में मामला दर्ज कराने को भी कहा।

crime news Bihar

दरभंगा में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म

ऐसे दिया घटना को अंजाम

बिरौल थाना प्रभारी ने कांड में शामिल दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। थाने को दिए शिकायती आवेदन के अनुसार, 23 सितंबर 2026 को करीब तीन बजे छात्रा परीक्षा देकर घर लौट रही थी। इसी दौरान गांव का ही युवक बाइक लेकर उसके पास पहुंचा। छात्रा उसे पहले से पहचानती थी, इसलिए लिफ्ट देने की बात पर वह बाइक पर बैठ गई। इसके बाद उसे रुमाल सुंघाकर बेसुध कर दिया, आरोप है कि युवक अपने एक साथी के साथ उसे दूसरे गांव ले गया।

End of Feed