Delhi News: कालकाजी में 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप मामले में एक आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पुलिसकर्मी बनकर पहुंचे थे तीन दरिंदे

दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर वारदात को अंजाम दिया है। एक आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया गया...

Delhi Kalkaji News: दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास हुए कथित सामूहिक बलात्कार मामले में एक आरोपी को पुलिस के साथ गोलीबारी के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। बता दें कि सोमवार को इस वारदात को अंजाम दिया गया था जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी थी। इस घटना के बाद दिल्ली में एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Delhi Police Arrest

कालकाजी गैंग रेप आरोपी गिरफ्तार (फाइल फोटो)

कहां धरा गया आरोपी आसिफ?

एनकाउंटर साउथ ईस्ट दिल्ली के डीएम दफ्तर के पास हुआ। एनकाउंटर के समय मौके पर बाइक गिरी हुई थी, और बाइक की बैक लाइट जल रही थी। फॉरेंसिक टीम मौके पर है, जांच की जा रही है। एनकाउंटर में शामिल टीम भी मौके पर मौजूद है। मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे पुलिस को पता लगा कि रेप में शामिल आरोपी आसिफ साउथ ईस्ट दिल्ली में बाइक से जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने बैरीकेड किया और अमर कॉलोनी इलाके में डीएम दफ्तर के पास आरोपी को ट्रैक किया। सूत्रों के मुताबिक खुद को घिरा देख आरोपी ने गोली चलाते हुए भागने की कोशिश की। जवाबी कार्यवाई में आसिफ घायल हुआ और बाइक से गिर पड़ा। पुलिस ने आसिफ को हॉस्पिटल में एडमिट किया है।

End of Feed