‘मेरा देश पहले : 'द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ नरेन्द्र मोदी’ का भव्य शो गुजरात में आयोजित, मनोज मुंतशिर ने लिखी PM की जीवन यात्रा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘राष्ट्र प्रथम’ के भाव को उजागर करने वाली ‘मेरा देश पहले’ की प्रस्तुति ने गुजरात में नए भारत की भावना जगाई। मनोज मुंतशिर लिखित-निर्मित ‘मेरा देश पहले – द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ श्री नरेन्द्र मोदी’ का गुजरात में प्रथम मंचन देखने के लिए गिफ्ट सिटी में भीड़ उमड़ी। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार सहित 200 से अधिक कलाकारों ने प्रधानमंत्री की जीवन यात्रा के अनेक पहलुओं का वर्णन करने वाली रोमांचक म्यूजिकल गाथा प्रस्तुत की।

गांधीनगर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आकार ले रहे नए भारत के रूपांतरण की रोमांचक कहानी ‘मेरा देश पहले’ का गुजरात में सर्वप्रथम भव्य शो शुक्रवार को गांधीनगर स्थित गिफ्ट सिटी में आयोजित हुआ। मोदी की उनकी जन्मभूमि वडनगर शुरू हुई प्रेरणादायी जीवनयात्रा से लेकर अब देश के प्रधानमंत्री के रूप में भारत को विश्व गौरव दिलाने तक की समग्र रोमांचक यात्रा एवं राष्ट्र को समर्पित उनके जीवन के अनकहे पहलुओं की न केवल प्रस्तुति सांस्कृतिक बनी, बल्कि राष्ट्रीय जनचेतना के आंदोलन को दर्शकों की दृष्टि के समक्ष सदृश्य करने वाली भी बनी।

Mera Desh Pahle Show

‘मेरा देश पहले का भव्य शो गुजरात में आयोजित (फोटो-PTI)

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों, व्यापार-उद्योग जगत के अग्रणियों सर्वश्री पंकज पटेल, प्रणव अदाणी, टोरेंट परिवार, एसोचैम के चिंतन ठाकर सहित अनेक गणमान्य अधिकारियों, उद्योगकारों-कारोबारियों तथा मुख्य सचिव पंकज जोशी, वरिष्ठ सचिवों और उच्चाधिकारियों ने इस मंचन को देखा।

End of Feed