7 राज्यों की तस्वीर बदल देगी 900KM लंबी रेल लाइन, 14 जिलों में बनेंगे 64 स्टेशन; किसानों की होगी चांदी

Mega Railway Project: 7 राज्यों के 14 जिलों को कवर करने वाली 900 किलोमीटर लंबी रेल लाइन परियोजना को साल 2030-31 तक पूरा कर लिया जाएगा। इस परियोजना के तहत 64 रेलवे स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। आइये जानते हैं कि 40 लाख आबादी के लिए विकसित की जा रही रेल परियोजना किन राज्यों को कवर करेगी?

Mega Railway Project: भारतीय रेलवे देशभर में रेल कनेक्टिविटी में इजाफा कर रही है। सूदूर क्षेत्रों, पहाड़ी राज्यों तक ट्रेन सेवा पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी उद्देश्य के साथ केंद्र सरकार ने आठ नई महत्वाकांक्षी परियोजना की घोषणा की है, जिससे लगभग 510 गांव सीधे तौर पर जुड़ेंगे, जिससे उनका विकास संभव है। इस रेल लाइन से न सिर्फ यातायात के क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी, बल्कि गावों, कस्बों की बेहतर कनेक्टिविटी और अर्थव्यवस्था में इजाफा होगा है। 40 लाख आबादी को रेल सेवाएं मुहैया होगी। इस परियोजना से सीधे तौर पर गावों की तस्वीर बदलेगी, चूंकि इस परियोजना के रूट के लिए व्यापक तौर पर जमीन की आवश्यकता होगी, जिसके लिए किसानों की जमीन अधिग्रहित कर उन्हें मोटी रकम सौंपी जाएगी। इस परियोजना 2030-31 तक पूरा किया जाएगा।

End of Feed